World
एंथ्रोपिक के खुराफाती एआई मॉडलों ने तीन संगठनों को किया हैक, AI की सुरक्षा और नियंत्रण पर बढ़ाई चिंता
डिजिटल डेस्क, हांगकांग। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर जिस तरह के खतरों की आशंका जताई जा रही थी, वे अब सच होने लगे हैं। कुछ खुराफाती एआई मॉडल खुद को अपडेट करके किसी संगठन की वेबसाइट को हैक करने की क्षमता दिखाने लगे
लेखक Digital Desk55K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, हांगकांग। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर जिस तरह के खतरों की आशंका जताई जा रही थी, वे अब सच होने लगे हैं। कुछ खुराफाती एआई मॉडल खुद को अपडेट करके किसी संगठन की वेबसाइट को हैक करने की क्षमता दिखाने लगे हैं।
अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने खुलासा किया है कि उसके तीन एआई मॉडल टेस्टिंग के दौरान तीन अलग-अलग संगठनों के कंप्यूटर सिस्टम में घुस गए और उसे हैक कर लिया।



