डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने प्रस्तावित आइपीओ से पहले नया एआई मॉडल क्लाड सोनेट 5.5 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह क्लाड 5.5 परिवार का दूसरा मॉडल है। बड़ी मात्रा में डाटा पर काम कराने के लिए इसकी शुरुआती लागत दो डॉलर और एआई से सामग्री या जवाब तैयार कराने के लिए 10 डालर प्रति 10 लाख टोकन है।
कंपनी का दावा है कि नया मॉडल समान काम पूरा करने के लिए कम टोकन का इस्तेमाल करेगा और ज्यादा तेज होगा। यह पिछले सप्ताह लांच किए गए क्लाड ओपस 5.5 की तुलना में कम लागत वाला विकल्प है। ओपस 5.5 की कीमत चार डॉलर प्रति 10 लाख इनपुट और 20 डॉलर प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन रखी गई थी।