डिजिटल डेस्क, तेहरान। 28 फरवरी को, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त युद्ध शुरू किया, तो दो टॉमहॉक मिसाइलें दक्षिणी ईरानी शहर मिनाब में 'शजराह तैय्यबेह एलिमेंट्री स्कूल' के परिसर में जा गिरीं।
इन धमाकों में कम से कम 123 बच्चों समेत 150 से ज्यादा लोग मारे गए। बाद में सामने आया स्कूल की दो मंजिला इमारत ऐसी जमीन पर बनी थी जो कभी एक सैन्य परिसर का हिस्सा हुआ करती थी।