डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पृथ्वी पर प्लास्टिक प्रदूषण एक वैश्विक पर्यावरणीय संकट बन गया है, माइक्रोप्लास्टिक (छोटे प्लास्टिक के टुकड़े) इतने गहराई तक फैल चुके हैं कि वे महासागरों की सतह तक पहुंच गए हैं, जहां अभी तक खुद इंसान तक नहीं पहुंच पाया है।
एक स्टडी के मुताबिक, हर साल लगभग 11 मिलियन टन प्लास्टिक महासागरों में पहुंचता है। जैसे-जैसे प्लास्टिक का कचरा टूटकर माइक्रोप्लास्टिक में बदलता है, ये छोटे कण समुद्री धाराओं के ज़रिए पूरे समुद्री इकोसिस्टम में फैल जाते हैं, जिससे न केवल समुद्री जीवन बल्कि इंसानों की खाद्य श्रृंखला को भी खतरा होता है।