World
'खून का बदले खून', ईरान ने ताबूतों पर दिखाई ट्रंप के परिवार की तस्वीर, दी जान से मारने की धमकी
डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने मध्य तेहरान में एक नया बैनर लगाया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनके पूरे परिवार की तस्वीरें ताबूतों के ऊपर दिखाई गई हैं। इन ताबूतों को अमेरिकी झंडे स्टार्स एंड स्ट्राइप्स से
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए
-1784377701068.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने मध्य तेहरान में एक नया बैनर लगाया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनके पूरे परिवार की तस्वीरें ताबूतों के ऊपर दिखाई गई हैं। इन ताबूतों को अमेरिकी झंडे स्टार्स एंड स्ट्राइप्स से ढका हुआ दिखाया गया है।
इस बैनर के बैकग्राउंड में व्हाइट हाउस को जलते हुए दिखाया गया है। इसमें ट्रंप के पांच बच्चों इवांका, डॉन जूनियर, एरिक, टिफनी और बैरन ट्रंप के साथ-साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और खुद अमेरिकी राष्ट्रपति को दर्शाया गया है।



