डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में इस समय एक बेहद खतरनाक और जानलेवा परजीवी (साइक्लोस्पोरियासिस) के फैलने से हाहाकार मचा हुआ है। इसकी वजह से हजारों लोग बीमार पड़ गए हैं। इसी कड़ी में अमिरिका की दिग्गज रेस्टोरेंट चेन मुसीबतों का सामना कर रही है।
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और अन्य राज्य जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को साइक्लोस्पोरियासिस के प्रकोप को आइसबर्ग लेट्यूस से फैलने की वजह बताई है, जिसकी आपूर्ति टेलर फार्म्स ने टैको बेल को की थी।