World
आग, धुआं और बाढ़ से हाहाकार.... नेचर का ट्रिपल अटैक झेल रहा अमेरिका
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका को मौसम से जुड़ी तीन गंभीर चुनौतियों आग, धुआं और बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जंगल की आग का धुआं ग्रेट लेक्स से लेकर वाशिंगटन डीसी तक पूर्वी अमेरिका में फैल गया।
लेखक Digital Desk97K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका को मौसम से जुड़ी तीन गंभीर चुनौतियों आग, धुआं और बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जंगल की आग का धुआं ग्रेट लेक्स से लेकर वाशिंगटन डीसी तक पूर्वी अमेरिका में फैल गया।
टेक्सास के हिल कंट्री इलाके में बाढ़ का पानी तीसरे दिन भी तबाही मचाता रहा और पैसिफिक नार्थवेस्ट में रात भर में आग की नई घटनाएं सामने आईं। अभी 15 राज्यों में 68 बड़ी आग लगी हुई हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने धुएं के लिए कनाडा को जिम्मेदार ठहराया है। वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण लाखों अमेरिकियों को घरों के अंदर रहने को मजबूर होना पड़ा है।



