डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान अपने दीर्घकालिक सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद के हालातों से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है। सीएनएन के अनुसार, दिवंगत नेता को दी जाने वाली अंतिम विदाई, जो कि एक गंभीर और शोकपूर्ण अवसर होना चाहिए था, उसकी जगह एक भीषण सत्ता संघर्ष में बदल गई।
देश के कट्टरपंथियों ने खुलेआम राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का विरोध करना शुरू कर दिया है और वरिष्ठ अधिकारियों पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ शांति समझौता करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।