World
जॉर्डन में ईरानी हमले में दो और अमेरिकी सैनिकों की मौत, जारी युद्ध में अब तक 16 जवानों ने गंवाई जान
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में चार महीनों से ज्यादा समय से जारी भीषण संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में अब शनिवार को अमेरिकी सेना ने बताया कि जॉर्डन में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में चार महीनों से ज्यादा समय से जारी भीषण संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में अब शनिवार को अमेरिकी सेना ने बताया कि जॉर्डन में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला करते हुए उनके दो और सैनिक मारे गए हैं।
इसके साथ ही इस संघर्ष में अब तक जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या 16 हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इस ताजा हमले के बाद से एक अमेरिकी सैनिक अभी भी लापता है।



