World
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर लगी रोक 23 अगस्त तक बढ़ाई
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शनिवार को भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि 23 अगस्त तक बढ़ा दी है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की एयरलाइंस प
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शनिवार को भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि 23 अगस्त तक बढ़ा दी है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की एयरलाइंस पर एयरस्पेस से जुड़ी समान पाबंदियां लगाई थीं।
पाकिस्तान एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा जारी नोटिस टू एयरमेन (नोटम) में कहा गया है, पाकिस्तान का एयरस्पेस भारत में पंजीकृत विमानों और भारतीय एयरलाइंस/आपरेटरों द्वारा संचालित या लीज पर लिए गए विमानों (जिनमें मिलिट्री उड़ानें भी शामिल हैं) के लिए उपलब्ध नहीं है। यह पाबंदी 23 अगस्त की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगी।



