डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। भारत ने 1960 में सिंधु नदी के जल बंटवारे को लेकर पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता की थी। यह समझौता अवैध रूप से गठित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की मध्यस्थता में हुई थी।
लेकिन भारत ने जहां पाकिस्तान के साथ तीन युद्धों और सीमापार से आए आतंकियों के हमलों के बावजूद छह दशकों तक इस समझौते का पालन किया, वहीं पाकिस्तान ने सिंधु नदी पर भारतीय परियोजनाओं को बाधित करने वाला आचरण किया। अब उसके नेता और सैन्य अधिकारी भारत को धमकी दे रहे हैं। इस आशय की रिपोर्ट अमेरिकी पत्रिका द नेशनल इंटरेस्ट में प्रकाशित की है।