World
'अमेरिका को ऐसा सबक सिखाएंगे जो वो कभी नहीं भूलेगा', ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की ट्रंप को दो टूक
डिजिटल डेस्क, तेहरान। पश्चिम एशिया में बीते कई महीनों से जारी भीषण संघर्ष अब और खतरनाक मोड़ पर आ गया है। ऐसे में अब पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम समझौते को ईरान ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही शन
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए
-1784397777908.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, तेहरान। पश्चिम एशिया में बीते कई महीनों से जारी भीषण संघर्ष अब और खतरनाक मोड़ पर आ गया है। ऐसे में अब पिछले महीने दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम समझौते को ईरान ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दो टूक अंदाज में बड़ी चेतावनी भी दी।
ईरानी सुप्रीम लीडर ने अमेरिका को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दस्तखत की कोई कीमत नहीं है, वह बेकार और अमान्य है। मोजतबा ने जोर देते हुए कहा कि यह फैसला अमेरिका द्वारा समझौते की शर्तों का बार-बार उल्लंघन किए जाने के बाद लिया गया है।



