डिजिटल डेस्क, ड्रैमेन। दक्षिणी नार्वे में शुक्रवार को लगी भीषण आग में 100 से अधिक घर जलकर खाक हो गए और सैकड़ों लोगों को इलाका छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा।
पुलिस ने बताया कि आग शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे (स्थानीय समय) ड्रैमेन शहर के एक टाउनहाउस में लगी थी। इसके बाद आग पूरे इलाके और पास के जंगलों में फैल गई।
आग पर काबू पाने की कोशिश जारी