डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में चार महीनों से ज्यादा समय से जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। इसी बीच जॉर्डन में शुक्रवार को हुए ईरान एक बड़े हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है। यह हमला तब हुआ जब अमेरिकी और उसकी सहयोगी सेनाएं ईरान की ओर से दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों का मुकाबला कर रही थीं।