डिजिटल डेस्क, तेहरान। पश्चिम एशिया में चार महीनों से ज्यादा समय से जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान में आंतरिक राजनीतिक भूचाल आ गया है। अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते को लेकर जारी तनाव के बाद देश के हालात बेहद खराब हो गए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी कट्टरपंथियों ने अपनी ही सरकार के शीर्ष अधिकारियों पर 'सॉफ्ट कूप' यानी धोखे से तख्तापलट का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे शासन में बड़ी दरार दिखने लगी है।