डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूरज के सबसे करीब और हमारे सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध के कई अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए दो अंतरिक्ष यानों की जोड़ी आखिरकार उसकी कक्षा में पहुंच गई है। आठ साल की लंबी और बेहद जटिल यात्रा के बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है।
यूरोप और जापान के इस संयुक्त मिशन का नाम बेपीकोलंबो है, जिसकी लागत करीब 2 अरब डॉलर है। यह बुध ग्रह तक पहुंचने वाला केवल तीसरा मिशन है और एक दशक से ज्यादा समय बाद वहां पहुंचा पहला अंतरिक्ष यान है।