डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आने से पहले नया विवाद खड़ा हो गया है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि वे नेतन्याहू की गिरफ्तारी के विकल्पों पर कानूनी सलाहकारों से बात कर रहे हैं।
ममदानी ने यह भी कहा कि अगर नेतन्याहू आए तो उनकी गिरफ्तारी पर बात होगी।