World
डार्क नेटवर्क का कड़वा सच, जर्मनी बना 'यूरोप का वेश्यालय'; तस्कर कैसे बना रहे महिलाओं को शिकार?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोप में मानव तस्करी और देह व्यापार का काला कारोबार गहराई तक अपनी जड़े जमा चुका है। यहां बीते कुछ सालों से बाहरी देशों खासकर लैटिन अमेरिकी देशों से महिलाओं को नौकरी, मॉडलिंग और लग्जरी जीवन देने क
लेखक Garima Singh90K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोप में मानव तस्करी और देह व्यापार का काला कारोबार गहराई तक अपनी जड़े जमा चुका है। यहां बीते कुछ सालों से बाहरी देशों खासकर लैटिन अमेरिकी देशों से महिलाओं को नौकरी, मॉडलिंग और लग्जरी जीवन देने के बहाने यूरोप बुलाकार जबरन इस व्यापार में धकेला जा रहा है।
महिलाओं की दशा किस हद तक इन देशों में बिगड़ती जा रही है इसका कोई हिसाब नहीं है। इस काले कारोबार के खिलाफ जर्मनी और स्पेन की पुलिस अब संगठित अभियान चला रही है, लेकिन अपराधियों का नेटवर्क इतना जटिल है कि पीड़ितों तक पहुंचकर उन्हें न्याय दिलाना बहुत कठिन है।



