World
इंडोनेशिया में इस हफ्ते डूबी बोट पर सवार पांच लोग जिंदा मिले
डिजिटल डेस्क, पालू। इंडोनेशिया में इस हफ्ते की शुरुआत में एक बोट डूब गई थी। शनिवार शाम को बचाव दल को पांच लोग जिंदा मिले। अब भी 20 लोग लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। केएम नूरुल साल्सा नाम की इस बोट में 78 यात्री और क्रू म
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पालू। इंडोनेशिया में इस हफ्ते की शुरुआत में एक बोट डूब गई थी। शनिवार शाम को बचाव दल को पांच लोग जिंदा मिले। अब भी 20 लोग लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। केएम नूरुल साल्सा नाम की इस बोट में 78 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे।
बुधवार को दक्षिण सुलावेसी प्रांत के सेलायार द्वीप समूह में बंदरगाह से लगभग 43 नाटिकल मील (79 किलोमीटर) दूर इंजन खराब होने के कारण यह डूब गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
मकासर सर्च एंड रेस्क्यू आफिस के प्रमुख मुहम्मद आरिफ अनवर ने कहा कि शनिवार देर रात ये पांचों मछली पकड़ने वाले जाल को पकड़े हुए पानी में तैरते मिले। अनवर ने कहा, उन्हें स्वास्थ्य जांच और जानकारी जुटाने के लिए बेंटेंग शहर के बंदरगाह पर ले जाया गया।



