World
तंजानिया के झंडे वाले टैंकर को सोमाली समुद्री लुटेरों ने किया अगवा
डिजिटल डेस्क, मोगादिशू। यमन के तट के पास तंजानिया के झंडे वाले एक टैंकर को सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, एमटी असाना नाम के इस टैंकर को शुक्रवार को यमन के मुकल्ला से निकलने के बाद कब्जे
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मोगादिशू। यमन के तट के पास तंजानिया के झंडे वाले एक टैंकर को सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, एमटी असाना नाम के इस टैंकर को शुक्रवार को यमन के मुकल्ला से निकलने के बाद कब्जे में ले लिया गया।
अब इस जहाज को अर्ध-स्वायत्त राज्य पुंटलैंड के बारी इलाके में कालुला तट के पास रखा गया है। बताया जा रहा है कि जहाज को हथियारों से लैस सात सोमाली समुद्री लुटेरों ने अगवा किया था।



