जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज होता जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच लड़ाई दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। जार्डन में दो अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने और एक के लापता होने के बाद ईरान पर हमले तेज हो गए हैं। यूएस सेंटकाम ने बताया कि रविवार को ईरान के तटीय क्षेत्रों में सर्विलांस और एयर डिफेंस फैसिलिटीज के साथ-साथ आईआरजीसी ठिकानों पर भी हमले किए गए।
ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने देश के दक्षिण में इराक सीमा के करीब दारखोविन में एक निर्माणाधीन परमाणु संयंत्र पर हमला किया। इन हमलों के जवाब में ईरान ने कुवैत के अल अदीरी कैंप और अली अल सलेम अमेरिकी एयर बेस पर ड्रोन से हमले किए।