डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और इजरायल के साथ जारी जंग के बीच अब ईरान दोतरफा विवाद में फंसता दिख रहा है। कारण है कि एक तरफ जहां सीमाओं पर चारों तरफ से बमबारी जारी है। वहीं दूसरी ओर अब ईरान की सियासत में गजब की उथर-पुथल मची हुई है।
इस बात को ऐसे समझिए कि देश के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का कुछ अता-पता नहीं है और दूसरी तरफ देश की कमान संभाल रहे बड़े नेताओं पर 'तख्तापलट' के आरोप लग रहे हैं।