World
ईरान ने जॉर्डन में दागीं मिसाइलें, अमेरिका ने भी दिया करारा जवाब; इराक में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच रविवार को ईरान ने जॉर्डन में एक साथ कई मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिसके जवाब में अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए हैं। इसी बीच इराक में एक और अमेरिकी सैनिक
लेखक Digital Desk94K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच रविवार को ईरान ने जॉर्डन में एक साथ कई मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिसके जवाब में अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए हैं। इसी बीच इराक में एक और अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने की है।
अमेरिकी सेना ने बताया कि शनिवार को इराक में एक गिरे हुए ईरानी ड्रोन को नष्ट करते समय हुए धमाके में उनके एक और सैनिक की मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जॉर्डन में हुए ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिक मारे गए थे और एक लापता था। रविवार को अमेरिकी सेना को कुछ अज्ञात अवशेष मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इस युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक मारे गए अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या 17 हो गई है।



