डिजिटल डेस्क, कैनबरा। भारतीय वायुसेना सोमवार से रायल आस्ट्रेलियाई वायुसेना (आरएएएफ) के बेस डार्विन में आयोजित होने वाले 'अभ्यास पिच ब्लैक 2026' में अपने शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
20 जुलाई से सात अगस्त तक चलने वाला यह द्विवार्षिक युद्धाभ्यास आरएएएफ का सबसे प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय हवाई मुकाबला है। 45वें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह आयोजन इस बार इतिहास के सबसे बड़े वायुसैनिक जमावड़ों में से एक का गवाह बनने जा रहा है।