World
पेरू में 5.5 तीव्रता की भूकंप से मची तबाही, 5 की मौत; बेघर हुए 300 से ज्यादा लोग
डिजिटल डेस्क, लीमा। पेरू के एंडीज इलाके में भूकंप से पांच लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 5.5 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 20 से अधिक लोग घायल हैं और 300 लोग बेघर हो गए हैं। यूएस जियोलाजिकल सर्वे न
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लीमा। पेरू के एंडीज इलाके में भूकंप से पांच लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 5.5 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 20 से अधिक लोग घायल हैं और 300 लोग बेघर हो गए हैं। यूएस जियोलाजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप शनिवार रात 9:24 बजे आया।
भूकंप से कई इमारतें ढही
इसका केंद्र हुआनकायो प्रांत के सिकाया शहर से दो किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। पेरू के नेशनल सिविल डिफेंस इंस्टीट्यूट ने कहा कि लापता लोगों की कुल संख्या पता नहीं चल पाई है। भूकंप से कई इमारतें ढह गईं या उन्हें नुकसान पहुंचा, जिनमें स्थानीय चर्च भी शामिल हैं।



