डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव की बर्खास्तगी ने यूक्रेन की सड़कों पर सियासी सरगर्मी तेज कर दी है। बीते चार दिनों से कीव, खारकीवस ओडेसा और लवीव समेत कई शहरों में हजारों लोग फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं और फेदोरोव की वापसी, सेनाध्यक्ष ओलेक्सांद्र सिरस्की को हटाने और राष्ट्रपति जेलेंस्की से युद्धकालीन फैसलों पर हिसाब मांग रहे हैं।
आरोप है कि रूस की जंग को ढाल बनाकर जेलेंस्की अपनी कुर्सी बचा रहे हैं। साथ ही सत्ता के भीतर उभरने वाले लोकप्रिय चेहरों को एक-एक करके किनारे कर रहे हैं।