World
'आइए, आपका इंतजार है'; अमेरिका के जमीनी हमले पर ईरान की ट्रंप को दो टूक
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसने खर्ग द्वीप पर जमीनी हमला करने की कोशिश की, तो उसे इसके बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह द्वी
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए
-1784553799380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसने खर्ग द्वीप पर जमीनी हमला करने की कोशिश की, तो उसे इसके बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह द्वीप ईरान का सबसे अहम रणनीतिक तेल केंद्र है, जहां से देश के कुल कच्चे तेल का लगभग 90% निर्यात होता है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि जमीनी हमले की स्थिति में उनके लोग अमेरिकी सैनिकों का स्वागत करने के लिए मिनट गिन रहे हैं। बघाई ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि अमेरिका की किसी भी आक्रामक सैन्य गतिविधि का कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन क्षेत्रों में ऐसे अनगिनत लोग हैं जो बेसब्री से मेरिकी सैनिकों आने का इंतजार कर रहे हैं।



