डिजिटल डेस्क, यरूशलम। फलस्तीन मिलिटेंट ग्रुप हमास ने खलील अल-हैया को अपना लीडर बनाया है। यह बात हमास की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में कही गई।
इजरायली हमलों में इस्माइल हनैया और याहया सिनवार की मौत के बाद खलील अल-हैया हमास के बड़े नेता बनकर उभरे हैं। वह गाजा के प्रमुख वार्ताकार भी हैं। 2014 में इजरायल के साथ युद्धविराम कराने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।
इजरायल की हिट लिस्ट में खलील अल-हैया