World
'ऑपरेशन सिंदूर भारत की बड़ी कामयाबी, पाक सेना ने छिपाई नाकामी', इमरान खान की बहन ने खोली मुनीर की पोल
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व मंत्री इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने युद्ध के मैदान में अपनी नाकामी छिपाने के लिए भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर 'जीत की कहानी' गढ़ी।
लेखक Digital Desk70K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व मंत्री इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने युद्ध के मैदान में अपनी नाकामी छिपाने के लिए भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर 'जीत की कहानी' गढ़ी।
एक इंटरव्यू में नियाजी ने कहा कि चार दिन तक चली लड़ाई वैसी नहीं थी जैसी पाकिस्तानी जनरलों और नेताओं ने जनता के सामने पेश की। उन्होंने कहा कि भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर' बहुत कामयाब रहा और पाकिस्तान की सेना अपनी हार छिपाने की कोशिश कर रही थी।



