डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के हितों के लिए काम करने वाले एक संगठन ने सोमवार को अमेरिकी संसद और अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) से विदेशी छात्रों और आदान-प्रदान के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत यहां आने वाले लोगों के लिए चार वर्ष की नई वीजा सीमा क्रियान्वयन पर रोक लगाने की अपील की है।
फाउंडेशन फार इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस) के नीति और रणनीति प्रमुख खंडेराव कंद ने कहा, "यह अमेरिका की प्रतिस्पर्धा क्षमता को कमजोर करने वाला कदम है।" यह बयान ऐसे समय आया है, जब ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में विदेशी छात्रों, शैक्षणिक व सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के तहत आने वाले लोगों और पत्रकारों के वीजा संबंधी नियमों को कड़ा कर दिया।