World
नेपाल ने 1 रुपए के सिक्के से विवादित नक्शा हटाया, प्राचीन बौद्ध मठ की तस्वीर लगाई
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल सरकार ने एक रुपए के नए डिजाइन वाले सिक्के को बनाने की मंजूरी दे दी है। इसमें देश के उस विवादित नक्शे को हटा लिया गया है जिसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के विवादत इलाके शामिल थे और उ
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल सरकार ने एक रुपए के नए डिजाइन वाले सिक्के को बनाने की मंजूरी दे दी है। इसमें देश के उस विवादित नक्शे को हटा लिया गया है जिसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के विवादत इलाके शामिल थे और उसकी जगह प्राचीन मठ की तस्वीर लगाई गई है।
यह फैसला नेपाल की तत्कालीन केपी ओली सरकार द्वारा 2020 में एक नया राजनीतिक नक्शा पेश किए जाने के कई साल बाद आया है। उस नक्शे में इन तीनों विवादित इलाकों को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था, जिससे भारत के साथ राजनयिक विवाद पैदा हो गया था। नेपान लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा पर अपना दावा करता है, जबकि भारत का कहना है कि ये इलाके उसके हैं।



