World
कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ 26 साल की महिला ने शुरू किया सिलाई का काम, फिल्मों में काम करने की चाहत ऐसे लाई रंग
डिजिटल डेस्क, शिकागो । एक अच्छी और स्थिर कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर कम पैसे वाली सीजनल नौकरी करने का फैसला बहुत कम लोग लेते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए किसी ऐसी चीजों में करियर बनाना ज्यादा जरूरी होता है जिसमें उन्हें मजा आत
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, शिकागो। एक अच्छी और स्थिर कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर कम पैसे वाली सीजनल नौकरी करने का फैसला बहुत कम लोग लेते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए किसी ऐसी चीजों में करियर बनाना ज्यादा जरूरी होता है जिसमें उन्हें मजा आता है, बजाय इसके कि वे एक स्टेबल ऑफिस जॉब में बने रहें। शिकागों की रहने वाली 26 साल की जो डी ला पॉज ने कुछ ऐसा ही फैसला किया।
उन्होंने शिकागो में एक इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राफ्टिंग की नौकरी छोड़ येलोस्टोन नेशनल पार्क में सीमस्ट्रेस (कपड़े सिलने वाली) के तौर पर काम करना शुरू किया। अब वह हर घंटे $19.25 कमाती हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह अनुभव उन्हें ब्रॉडवे प्रोडक्शंस और फिल्मों के लिए वॉर्डरोब और कॉस्ट्यूम का काम पाने में मदद करेगा।



