World
10वें दिन भी ईरान पर अमेरिका ने दागी मिसाइलें, बंदर अब्बास समेत कई इलाकों में गूंजे धमाके; होर्मुज बंद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और ईरान एक दूसरे ठिकानों पर लगातार हमला कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी सेना ने सोमवार देर रात ईरान पर नए हमलों का दौर शुरू कर दिया है। यह लगातार
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और ईरान एक दूसरे ठिकानों पर लगातार हमला कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी सेना ने सोमवार देर रात ईरान पर नए हमलों का दौर शुरू कर दिया है। यह लगातार दसवीं रात है जब अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रयास में ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है।
यूएस सेंट्रल कमांड ने ट्वीट कर बताया कि कमांडर-इन-चीफ के आदेश पर शाम 4 बजे (ईटी) ईरान के खिलाफ हमलों का नया दौर शुरू किया गया। इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है जिनका इस्तेमाल होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों पर हमलों के लिए किया जा रहा है।



