डिजिटल डेस्क, फ्लोरिडा। जो चीजें कचरा लग रही थीं, वही फ्लोरिडा के तट पर समुद्री जीवन को फिर से जीवित करने के लिए एक जरूरी साधन बन गईं। दरअसल, 2007 और 2024 के बीच फ्लोरिडा ने खराब हो चुके समुद्री आवासों को ठीक करने के लिए मेक्सिको की खाड़ी में पांच लाख टन से ज्यादा रीसायकल की गईं ऑयस्टर और क्लैम की सीपियां डाली थीं।
अपवर्दी (Upworthy) की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये सीपियां सीधे समुद्र से नहीं आई थीं बल्कि इन्हें सीफूड रेस्तरां (जहां खाना खाने के बाद इन्हें फेंक दिया जाता था) और सीफूड प्रोसेसिंग प्लांट से इकट्ठा किया गया था। इन्हें लैंडफिल में भेजने के बजाय उन इलाकों में पानी में वापस डाला गया जहां सालों से ऑयस्टर रीफ (ऑयस्टर की चट्टानें) कम हो गई थीं।