डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 में सड़क हादसों में विश्वभर में 13.40 लाख लोगों की मौत हुई जबकि 5.09 करोड़ से अधिक लोग जख्मी हुए। एक नए अध्ययन के अनुसार, सड़क पर होने वाली मौतों और चोट लगने की मुख्य वजह वाहनों की टक्कर थी।
द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित निष्कर्षों से पता चलता है कि सड़क पर लगने वाली चोटें 10-39 वर्ष के युवाओं के बीच मृत्यु का प्रमुख कारण रहीं और पांच से नौ वर्ष के बच्चों की मौत की दूसरी सबसे बड़ी वजह रहीं।