World
अमेरिका-ईरान संघर्ष का दायरा बढ़ा, हूती ने सऊदी के पांच जहाज लौटाए; कुवैत-जॉर्डन में गूंजे धमाके
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट से शुरू हुआ तनाव अब बाब अल मंदेब की तरफ बढ़ गया है। ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब से भारत और चीन जा रहे दो तेल टैंकरों समेत क
लेखक Digital Desk69K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट से शुरू हुआ तनाव अब बाब अल मंदेब की तरफ बढ़ गया है। ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब से भारत और चीन जा रहे दो तेल टैंकरों समेत कुल पांच जहाजों को चेतावनी देकर वापस मुड़ने को विवश कर दिया।
इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भड़क गए और उन्होंने हूती पर भी हमले करने की चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर लाल सागर में नाकेबंदी की गई, तो अमेरिका कार्रवाई करेगा। उधर, अमेरिका और ईरान के बीच लगातार 10वें दिन भीषण घमासान जारी रहा।



