World
सऊदी अरब के शीर्ष नेतृत्व से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल, रणनीतिक साझेदारी पर जोर
पीटीआई, दुबई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति, मौजूदा क्षेत्रीय हालात और "ऊर्जा सुरक्षा" को मजबूत करने तथा "समुद्री गलियारों" की सुरक्षा पर बातचीत की
लेखक Digital Desk51K पढ़े गए
-1784550876827-1784682391957.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
पीटीआई, दुबई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति, मौजूदा क्षेत्रीय हालात और "ऊर्जा सुरक्षा" को मजबूत करने तथा "समुद्री गलियारों" की सुरक्षा पर बातचीत की। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अजीत डोभाल सऊदी अरब की यात्रा पर हैं।
भारतीय दूतावास ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में बताया कि डोभाल सोमवार को रियाद पहुंचे, जहां हवाईअड्डे पर राजनीतिक मामलों के उप-मंत्री सऊद बिन मोहम्मद अल-साती और भारतीय राजदूत सुहेल खान ने उनका स्वागत किया।



