एपी, वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं लगातार रात हमले किए हैं। दोनों देश हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी सैन्य बलों ने ईरान पर नया हमला किया। कमांड ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये हमले ईरान की व्यावसायिक जहाजरानी को धमकी देने की क्षमता को और कमजोर करने के लिए किए जा रहे हैं।