World
पहली बार व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले लेबनान के राष्ट्रपति, अमेरिका ने इजरायल के साथ शांति स्थापित करने का किया वादा
एपी, वाशिंगटन। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने मंगलवार को पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लेबनान-इजरायल संबंध और हिजबुल्ला को निशस्त्र करने के लिए लेबनानी सरक
लेखक Digital Desk22K पढ़े गए

एपी, वाशिंगटन। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने मंगलवार को पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लेबनान-इजरायल संबंध और हिजबुल्ला को निशस्त्र करने के लिए लेबनानी सरकार के प्रयासों पर चर्चा हई।
राष्ट्रपति औन शनिवार से अमेरिका दौरे पर हैं। ट्रंप से मुलाकात से पहले वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात कर चुके हैं। औन की यात्रा दक्षिणी लेबनान में स्थायी शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।



