World
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, हैदराबाद परिवार के तीन सदस्यों की मौत; कार के उड़े परखच्चे
पीटीआई, कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक सड़क दुर्घटना में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी मंगलवार को परिवार के सदस्यों को मिली।
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए

पीटीआई, कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक सड़क दुर्घटना में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी मंगलवार को परिवार के सदस्यों को मिली।
दुर्घटना सोमवार रात (भारतीय समय) हुई, जब परिवार की गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई। मृतकों की पहचान नाजिया सलमा, उनकी बेटी और बेटे के रूप में हुई है। जबकि नाजिया के पति शेख नवेद और उनकी छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



