डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। समुद्र की गहराइयों में 74 साल से छिपा एक ऐसा राज, जिसने दुनिया भर के हवाई सफर की तस्वीर ही बदलकर रख दी थी। वर्ष था 1952 का, जब प्यूर्टो रिको के समुद्र तट के पास पैन एम एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 52 लोगों की जान चली गई थी। दुर्घटना के 74 साल बाद अब एक महासागर खोज दल ने इस प्लेन के मलबे को समुद्र की तलहटी में ढूंढ निकाला है।
एयर एंड सी हेरिटेज फाउंडेशन ने डिस्कवरी चैनल के शो एक्सपेडिशन अननोन के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक खोज को अंजाम दिया है। लंबे समय से इस बात को लेकर रहस्य बना हुआ था कि यह विमान दुर्घटना के बाद आखिर समुद्र में ठीक किस जगह डूबकर समा गया था।