डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। टोलेडो अस्पताल के कर्मचारी शौचालय में महिलाओं के गुप्त वीडियो और तस्वीरें बनाने के मामले में भारतीय मूल के डॉक्टर अद्वैत देशमुख को 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। अद्वैत देशमुख ने अदालत में साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने और गुप्त रूप से रिकॉर्ड करने के आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।