World
व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में बिना अप्रूवल ट्रंप बनवा रहे ब्लैक ग्रेनाइट हेलीपैड, कहा- मंजूरी लेना सबसे कठिन काम
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक हेलीपैड बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने उन मंजूरी प्रक्रियाओं को दरकिनार किया, जिसके बिना आमतौर पर राष्ट्रपति आवास में
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए
-1784711407459.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक हेलीपैड बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने उन मंजूरी प्रक्रियाओं को दरकिनार किया, जिसके बिना आमतौर पर राष्ट्रपति आवास में बदलावों के समय किया जाता है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट राष्ट्रपति के लेटेस्ट हेलीकॉप्टरों के लिए बनाया जा रहा है। ट्रंप का कहना है कि इस प्रोजेक्ट को कांग्रेस या 'कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स' जैसी समीक्षा करने वाली संस्थाओं से मंज़ूरी लिए बिना ही आगे बढ़ाया गया है।



