डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारतीय मूल के मशहूर वैज्ञानिक सच्चिदानंद पांडा पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे, जिसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया के साल्क इंस्टीट्यूट से इस्तीफा दे दिया है।
सच्चिदानंद पांडा के इस्तीफे के साथ ही इस प्रतिष्ठित रिसर्च सेंटर में उनका 22 साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। साइंस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जाने-माने बायोलॉजिस्ट 13 अगस्त को आधिकारिक तौर पर अपना पद छोड़ देंगे।