डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजैब ने अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट से अनुरोध किया है कि वे इस्लामाबाद को 10 अरब डॉल की 'एक्सचेंज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट फैसिलिटी' प्रदान करें, ताकि उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिल सके।
'एक्सचेंज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट फैसिलिटी', जो अक्सर अमेरिकी ट्रेजरी के 'एक्सचेंज स्टेबिलाइजेशन फंड' के माध्यम से दी जाती है। यह एक वित्तीय सुरक्षा तंत्र है जिसमें करेंसी स्वैप, वित्तीय गारंटी और ऋण जैसे उपाय शामिल होते हैं।