पीटीआई, कोलंबो। यूरोपीय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को श्रीलंका के चेम्मानी में सामूहिक कब्र वाली जगह का दौरा किया। इस दौरे के दौरान पीड़ितों के रिश्तेदारों ने प्रदर्शन किया और मामले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की।
उत्तरी जाफना जिले में स्थित चेम्मानी, देश के लगभग तीन दशक लंबे गृहयुद्ध के दौरान गायब हुए आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों के केंद्र में रहा है। माना जाता है कि उनमें से कई लोगों को वहीं दफनाया गया था।