रॉयटर, मॉस्को। यूक्रेन ने बुधवार को रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के दो गोदामों पर ड्रोन हमला किया। इन हमलों में 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।
यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी नौसेना ने बीते 48 घंटों में अजोव सागर में रूस के 13 मालवाही जहाजों पर हमले कर उन्हें नुकसान पहुंचाया है। इस बीच रूस ने जमीनी लड़ाई में पूर्वी यूक्रेन के खार्कीव और जपोरीजिया इलाकों के दो और गांवों पर कब्जा कर लिया है।