डिजिटल डेस्क, यरुशलम। पश्चिम एशिया में सुरक्षा चिंताओं को लेकर एअर इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह तेल अवीव-दिल्ली रूट पर अपनी सेवा को सितंबर के आखिर तक निलंबित कर रही है। एयरलाइन इस इलाके में सुरक्षा हालात को देखते हुए कई महीनों से इस रूट पर अपनी सेवा को लगातार निलंबित करती आ रही है।
यह ताजा घोषणा पिछले 10 दिनों में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच आई है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई बढ़ गई है। अमेरिकी सेना ने ईरान में पुलों, पानी को खारापन-मुक्त करने वाले प्लांट और बिजली सुविधाओं को निशाना बनाया है। इसके जवाब में तेहरान ने पश्चिम एशिया में सहयोगी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं।