World
राष्ट्रपति मुर्मु ने मदर टेरेसा स्मारक का किया दौरा, महात्मा गांधी की प्रतिमा का भी अनावरण किया
पीटीआई, स्कोप्जे (उत्तर मैसेडोनिया)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को यहां मदर टेरेसा के स्मारक का दौरा किया। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को स्कोप्जे में हुआ था, जोकि अब उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी है। वह 18
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

पीटीआई, स्कोप्जे (उत्तर मैसेडोनिया)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को यहां मदर टेरेसा के स्मारक का दौरा किया। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को स्कोप्जे में हुआ था, जोकि अब उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी है। वह 18 साल की उम्र तक यहीं रहीं।
इसके बाद ‘सिस्टर्स आफ लोरेटो’ से जुड़ने के लिए वह आयरलैंड पहुंच गई और फिर अंतत: भारत आ गईं। उन्हें 1980 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया था।



