World
ईरान से युद्ध के लिए अमेरिका ने खोला खजाना, 95 अरब डॉलर के बजट प्लान को दी मंजूरी
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने बुधवार को 95 अरब डॉलर के बजट फ्रेमवर्क को मंजूरी दी। इस फंड का ज्यादातर हिस्सा पेंटागन को ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए दिया जाएगा।
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने बुधवार को 95 अरब डॉलर के बजट फ्रेमवर्क को मंजूरी दी। इस फंड का ज्यादातर हिस्सा पेंटागन को ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए दिया जाएगा।
यह प्रस्ताव बहुत कम अंतर से (216-214 वोटों से) मंजूर हुआ और अब इसे सीनेट भेजा जाएगा, जहां इसका भविष्य अनिश्चित है। इस प्लान में सेना और इंटेलिजेंस एजेंसियों के लिए 73 अरब डॉलर की व्यवस्था की गई है, खासकर ईरान के खिलाफ युद्ध से जुड़े ऑपरेशन्स के लिए। साथ ही राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ट्रेड वॉर से प्रभावित किसानों के लिए 12 अरब डॉलर की मदद भी शामिल है।



